Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Gonda News : करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

संवाददाता

बालपुर गोण्डा। थाना कोतवाली देहात के अंतर्गत ग्राम पंचायत गोगिया के निवासी राम दीन (42) की मंगलवार देर शाम करंट की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। मृतक के परिजनों का कहना है कि घर में प्लास्टर का काम चल रहा था। बारिश की वजह से दीवाल व दरवाजे में करंट आ गया। राम दीन दरवाजे से निकल रहे थे कि अचानक करंट के झटके से बेहोश हो गए। मृतक का बेटा रवीन्द्र कुमार उन्हें लेकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसपुर पहुंचा, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बुधवार सुबह ग्राम प्रधान अशोक कुमार व मृतक के बेटे ने घटना की सूचना कोतवाली देहात पुलिस को दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक विनोद कुमार राय ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular