Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : करंट की चपेट में आकर वायु सैनिक की मौत

Gonda News : करंट की चपेट में आकर वायु सैनिक की मौत

संवाददाता

गोंडा। जिले के छपिया थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक नवनिर्मित घर के दीवार की पानी से तराई कर रहे एयर फोर्स कर्मी की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, वरुण शुक्ला पुत्र रमेश शुक्ला गांव सिंगारघाट सोमवार को अपने नवनिर्मित घर के दीवार की पानी से तरी कर रहे थे। अचानक करेंट की चपेट में आने से वह झुलस गए। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आनन-फानन लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वरुण शुक्ला लुधियाना में एयरफोर्स में सार्जेंट के पद पर तैनात था। बताया जाता है कि करीब बारह दिन पहले छुट्टी लेकर घर आया था। उनके माता-पिता, पत्नी और बच्चे गाजियाबाद में रहते हैं। घटना के वक्त युवक घर में अकेला था। इंस्पेक्टर संदीप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढें : ‘सेफ’ किट के इस्तेताल में संतकबीरनगर पुलिस अव्वल

महत्वपूर्ण सूचना

जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। यह दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की करीब एक तिहाई आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555

जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com

RELATED ARTICLES

Most Popular