Wednesday, January 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : करंट उतरने से दो महिलाएं घायल

Gonda News : करंट उतरने से दो महिलाएं घायल

संवाददाता

धानेपुर, गोण्डा। स्थानीय विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत माधवगंज के मजरा सरजू पुरवा में विगत दो दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से विद्युत आपूर्ति बाधित थी। ग्रामीणों की शिकायत पर विद्युत विभाग द्वारा कल ट्रांसफार्मर बदलने के पश्चात आज जैसे ही सुबह विद्युत सप्लाई आई तो दो घरों में करंट उतर जाने से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें ग्रामीणों ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त सूचना के अनुसार, सरजू पुरवा निवासी बैजनाथ प्रजापति की पत्नी रामावती (45) व संत राम प्रजापति की पत्नी लालमति (26) एकाएक घर में विद्युत करंट उतरने से झुलस गई। हल्ला गुहार होने पर उनके परिजन इन्हें स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां पर इनका उपचार किया जा रहा है। विद्युत उप केंद्र धानेपुर के अवर अभियंता अजय कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर आज ही नया लगा था। संभवतः इसमें कुछ खराबी है। इसे तत्काल बदलवाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular