Monday, April 6, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : कम्प्यूटर प्रशिक्षण कोर्स चलाने हेतु आवेदन करें संस्थाएं

Gonda News : कम्प्यूटर प्रशिक्षण कोर्स चलाने हेतु आवेदन करें संस्थाएं

संवाददाता

गोंडा। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गौरव स्वर्णकार ने बताया है कि पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक युवतियों के लिए संचालित ’ओ’ लेवल एवं सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के संचालन हेतु भारत सरकार की अधिकृत संस्था निलीट से मान्यता प्राप्त संस्थाओं के चयन हेतु संशोधित समय सारिणी निर्गत की गयी है। इसके लिए पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की वेबसाइट backwardwelfare.up.nic.in पर दिये गये लिंक http://obccomputertraining.upsdc.gov.in पर आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जनपद की प्रशिक्षण देने की इच्छुक मान्यता प्राप्त संस्थाएं, जिनका पंजीकरण भारत सरकार की अधिकृत संस्था ’नीलिट’ से ‘ओ’ लेवल एवं सीसीसी के प्रशिक्षण के लिए हैं, पिछड़े वर्ग के युवक युवतियों को वर्ष 2022-23 के लिए प्रशिक्षण प्रदान करना चाहते हैं, वे अपना आवेदन पत्र विभागीय वेबसाइट backwardwelfare.up.nic.in पर दिये गये लिंक http://obccomputertraining.upsdc.gov.in पर 23 मई से 28 मई के मध्य आनलाइन करते हुए अपनी संस्था की मान्यता से सम्बन्धित समस्त अभिलेखों एवं आधारभूत ढ़ाचे का विवरण अपलोड करने के साथ आनलाइन आवेदन की प्रिंट मय संलग्नकों सहित निदेशालय पिछड़ा वर्ग कल्याण इन्दिरा भवन 10वां तल लखनऊ एवं एक प्रति पिछड़ा वर्ग कल्याण कार्यालय विकास भवन के कक्ष संख्या 2107 में 28 मई तक उपलब्ध करा सकते हैं।

यह भी पढें : योग दिवस के लिए ब्लॉकों पर तैयार किए जा रहे मास्टर ट्रेनर

महत्वपूर्ण सूचना

जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555

जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com

RELATED ARTICLES

Most Popular