जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जिले के बेलसर शिक्षा क्षेत्र के अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय मुजेड परिसर में सोमवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी, ग्राम प्रधान भूपेंद्र सिंह, भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री विष्णु प्रताप नारायण सिंह, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष और जनपद के कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिंह, जिला मीडिया प्रभारी यशवंत पांडेय, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, प्रधानाध्यापक रामदीन, अमित कुमार पांडेय, दीपक शुक्ला आदि ने एक-एक पौधा रोपित किया। इस अवसर पर विद्यालय में कार्यरत शिक्षक विनय कुमार सिंह, अनुज कुमार, अरविंद कुमार, रंगनाथ पाठक ने भी अशोक का वृक्ष रोपित किया। विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों में प्रधानाध्यापक श्रीमती जया सिंह, सहायक अध्यापक विनीता चौधरी, ज्योति चौहान व रश्मि शुक्ला ने भी एक-एक वृक्ष लगाकर उसे पोषित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि वर्तमान कोरोना की विभीषिका में शुद्ध ऑक्सीजन का एक मात्र विकल्प वृक्षारोपण ही है। भाजपा के जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह ने कहा कि विश्व में आपदाओं से निपटने का एक मात्र विकल्प वृक्ष लगाकर ही दूर किया जा सकता है। ग्राम प्रधान भूपेंद्र सिंह ने विद्यालय परिवार को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन किया। इस अवसर पर ब्लॉक रोजगार सेवक चंद्र भूषण सिंह व सेवानिवृत्त शिक्षक स्वामी दयाल सिंह व सफाई कर्मी संतोष कुमार व अभिभावक हाकिम अली आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : बालिका गृह से भागीं सभी 12 बालिकाएं बरामद, छह निलंबित
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
