आयुक्त ने फोन कर शिकायतकर्ता से गुणवत्तापूर्ण समाधान की ली जानकारी
जन शिकायतों का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए- आयुक्त
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। देवीपाटन मंडल के आयुक्त एसवीएस रंगाराव ने पुलिस महानिरीक्षक डॉ. राकेश सिंह के साथ शनिवार को थाना समाधान दिवस वजीरगंज पहुंचकर जन समस्याएं सुनी तथा उनका गुणवत्तापूर्ण त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। आयुक्त ने जमीनी विवाद के एक प्रकरण में पूर्व थाना समाधान दिवस के अवसर पर विमला देवी के शिकायत निस्तारण की जानकारी हेतु उनसे सीधे मोबाइल पर वार्ता की, जिस पर विमला देवी ने अवगत कराया कि उनकी जमीनी विवाद संबंधी शिकायत का गुणवत्तापूर्ण समाधान हो गया है, जिससे वे पूरी तरह संतुष्ट हैं। पुलिस महानिरीक्षक ने भी थाना समाधान दिवस में आए हुए लोगों की समस्याओं को सुनकर निर्देशित किया कि विभिन्न विवादों के निस्तारण हेतु राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी जाकर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए समस्याओं का स्थाई समाधान कराएं। आयुक्त के समक्ष थाना समाधान दिवस में भूमि विवाद, सीमांकन तथा सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण से संबंधित कई शिकायतें/समस्याएं लोगों द्वारा की गई। जिस पर उन्होंने स्थलीय निरीक्षण करके तत्काल समाधान किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने अब तक की प्राप्त जन शिकायतों के निस्तारण से संबंधित अभिलेखों का अवलोकन करते हुए निर्देशित किया कि ऐसे मामले जो मा न्यायालय में लंबित हैं उससे संबंधित उल्लेख स्पष्ट रूप से अभिलेख में कर दिया जाए।
यह भी पढ़ें : देवीपाटन परिक्षेत्र के IG समेत 12 अधिकारियों कर्मचारियों को मिलेगा DGP प्रशंसा चिन्ह
आयुक्त के समक्ष अचलपुर के ओम प्रकाश सिंह ने अपनी शिकायत प्रस्तुत की कि विपक्षियों द्वारा नवीन परती भूमि पर कब्जा कर लिया गया है, जिस पर उन्होंने तहसीलदार को स्थलीय निरीक्षण कर कार्यवाही के करने के निर्देश दिए। बेईलिया, वजीरगंज की केशवमती ने रास्ता खुलवाए जाने का अनुरोध किया तथा डुमरियाडीह की फूलंगी ने खडंजा पर विपक्षियों द्वारा कब्जा करने की शिकायत पर स्थलीय निरीक्षण कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिए गए। रायपुर, तहसील तरबगंज के भगौती प्रसाद द्वारा चक मार्ग पर अवैध कब्जा की शिकायत करके चक मार्ग की पैमाइश कराने का अनुरोध किया। ग्राम करदा पश्चिम पुरवा की रानी देवी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास की प्रथम किस्त मिल जाने के बावजूद भी विपक्षियों की आवास बनवाने में बाधा उत्पन्न करने की शिकायत की गई, जिस पर पुलिस के साथ जाकर समस्या के निदान हेतु निर्देशित किया गया। आयुक्त ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना की प्रगति के संबंध में जानकारी ली, जिस पर तहसीलदार पैगाम हैदर ने अवगत कराया कि छह गांव के घरौनी प्रमाण पत्र बट चुके हैं तथा चार गांवों की घरौनी आज शाम तक निकल जाएगी। आयुक्त द्वारा पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि घरौनी प्रमाण पत्र बंटने के बाद अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है। इस अवसर पर तहसीलदार पैगाम हैदर, प्रभारी थानाध्यक्ष वजीरगंज विनय कुमार पांडेय तथा राजस्व व पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर अवैध असलहा का प्रदर्शन करने वाला गिरफ्तार
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
