Sunday, March 15, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: कचहरी पहुंचे अधिवक्ता का अचानक निधन

Gonda News: कचहरी पहुंचे अधिवक्ता का अचानक निधन

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। स्थानीय कचेहरी में अधिवक्ता ध्रुव चंद्र तिवारी के शुक्रवार को आकस्मिक निधन से अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि वह मनकापुर तहसील क्षेत्र के गांव बैरीपुर रामनाथ निवासी धु्रब चंद तिवारी आज सुबह पूरी तरह से ठीक-ठाक अवस्था में गोण्डा कचहरी पहुंचे थे। यहां पहुंचने के बाद उनकी तबियत अचानक खराब हो गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवा अधिवक्ता के निधन से कचहरी में शोक की लहर दौड़ गई। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दीना नाथ त्रिपाठी, राम शंकर पाण्डेय, केके मिश्रा, केके श्रीवास्तव, बसंत शुक्ला, रवि चन्द्र त्रिपाठी, केपी सिंह, अरविन्द पाण्डेय, श्याम लाल शुक्ला, श्रीराम गुप्ता, राम बुझारत द्विवेदी, रवि प्रकाश पाण्डेय, रितेश यादव, संजय कुमार मिश्रा, हीरा लाल गुप्ता, चन्द्र प्रकाश तिवारी, गौरी शंकर चतुर्वेदी, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, विवेक मणि श्रीवास्तव, राजेन्द्र सिंह खुराना, गणेश कुमार श्रीवास्तव, राजाबाबू गुप्ता, मनोज कुमार मिश्रा, उत्कर्ष त्रिपाठी आदि ने शोक व्यक्त करते हुए गतात्मा की शांति तथा पीड़ित परिवार को यह कष्ट सहन करने की क्षमता प्रदान करने की प्रार्थना की है।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular