Saturday, February 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : कक्षा 11 की छात्रा ने लगा लिया फांसी

Gonda News : कक्षा 11 की छात्रा ने लगा लिया फांसी

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिले के कौड़िया थाना क्षेत्र में बीती रात कक्षा 11 की एक छात्रा ने अपने बेडरूम में साड़ी के फंदे से आत्महत्या कर लिया। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आर्यनगर कस्बा निवासी बसंत लाल जायसवाल ने पुलिस को सूचित किया कि उनकी पुत्री बुलबुल जायसवाल (15) स्थानीय कस्बे में संचालित एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा थी। वह अपने परिवार के साथ शाम को खाना खाकर घर के प्रथम तल पर बने अपने बेडरूम में सोने के लिए चली गई। वह वहीं पर पढ़ती और सोती थी। देर रात में किसी वक्त उसने साड़ी को गले में बांधकर छत से लटक कर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह उसके न उठने पर परिवार वाले उसे जगाने के लिए कमरे में गए तो उसका शव छत से लटकता देख हड़कम्प मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पोस्ट मार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के असली कारण का पता चल सकेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular