संवाददाता
कर्नलगंज, गोण्डा। प्रदेश की मौजूदा योगी सरकार द्वारा एक तरफ जहां सरकारी स्कूलों के कायाकल्प करने हेतु प्रायः विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी कर बजट भी आवंटित करने के दावे किये जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ जिम्मेदारों की सरासर अनदेखी एवं उदासीनता के चलते शिक्षा का मंदिर कहे जाने वाले विद्यालय में घुमंतू समुदाय के लोगों के साथ ही शराबियों का डेरा बन गया है। पूरे विद्यालय परिसर में गंदगी का अंबार लगा है। वहीं परिसर में जलभराव व गंदगी से शिक्षकों का स्कूल परिसर में प्रवेश करना दूभर हो गया है। मामला विकास खंड हलधरमऊ के कंपोजिट विद्यालय पिपरी राउत का है। यहां बीते दिनों जमीनी हकीकत देखने पहुंचे मीडिया कर्मियों को गजब हैरत अंगेज नजारा देखने को मिला, जहां विद्यालय परिसर में गंदगी का अंबार है। वहीं जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि घुमंतू परिवार ने पूर्ण रूप से विद्यालय को कब्जा करके बसेरा बना लिया है, जो विद्यालय में ही मीट मछली व शराब का सेवन करके शाम को हुड़दंग करते हैं। यही नहीं, शर्मनाक स्थिति यह भी है कि कक्षा-कक्ष में बकरी,मुर्गा पाले जा रहे हैं व परिसर में भैंसा बांधते हैं जिससे और अधिक गंदगी फैली है। इसका शिक्षकों द्वारा विरोध करने पर उक्त दबंग लोगों द्वारा भद्दी गाली देकर अभद्रता किया जाता है जिससे विद्यालय में गंदगी और जलभराव की स्थिति के चलते प्रवेश करना भी दूभर है। काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन सम्पर्क नहीं हो सका।
यह भी पढ़ें : फर्जी अधिकारी बनकर अवैध वसूली करने वाले दो गिरफ्तार
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
