Saturday, April 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : ऐसे लें पंचायत चुनाव में अधिग्रहीत अपने वाहनों का...

Gonda News : ऐसे लें पंचायत चुनाव में अधिग्रहीत अपने वाहनों का भुगतान

संवाददाता

गोण्डा। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार ने बताया है कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 में निर्वाचन कार्य हेतु अधिग्रहित किए गए भारी तथा हल्के वाहनों के किराए के भुगतान की कार्यवाही की जा रही है। निर्वाचन में प्रयुक्त सभी प्रकार के वाहनों का किराया नियमानुसार वाहन स्वामियों के खाते में ई-पेमेंट के माध्यम से भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने बताया है कि पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 में योजित भारी और हल्के वाहनों के स्वामियों को एतद्द्वारा पुनः सूचित किया गया है कि वह अपने वाहन का रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र (आरसी) व बैंक पासबुक जिस पर स्पष्टया बैंक का नाम, खाता संख्या तथा अद्यावधिक आईएफएससी कोड दर्ज हो, की छाया प्रति जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय), विकास भवन (प्रथम तल), गोंडा में तत्काल उपलब्ध कराने का कष्ट करें ताकि वाहन किराया का भुगतान संबंधित वाहन स्वामी के खाते में किया जा सके।

यह भी पढ़ें : आचार संहिता के उल्लंघन में 06 मुकदमे दर्ज
कलमकारों से अनुरोध..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular