प्रदीप पाण्डेय
गोण्डा। जिले के इटियाथोक ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत बेलवा बहुता पंचायत के प्राथमिक विद्यालय एकडंगा के शिक्षकों द्वारा गरीब बच्चों को मोहल्ला क्लास के माध्यम से शिक्षा दी जा रही है, जिसके लिए ग्रामीणों द्वारा शिक्षकों की सराहना हो रही है। प्राथमिक विद्यालय एकडंगा के प्रधानाध्यापक मनोज दीक्षित ने बताया कि ग्राम पंचायत बेलवा बहुता के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय एकड़ंगा के अध्यापकों द्वारा छोटे-छोटे समूह बनाकर मोहल्ला क्लास द्वारा शिक्षा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण की वजह से बच्चों की पढ़ाई पर काफी बुरा असर पड़ रहा है। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसलिए ऑनलाइन क्लास शुरु कर दी गई है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में अधिकांश अभिभावकों के पास न तो स्मार्टफोन है, और न ही दूरदर्शन की व्यवस्था है। इस कारण गरीब बच्चों तक शिक्षा नहीं पहुंच पा रही है। इसलिए गरीब व संसाधन विहीन बच्चों को शिक्षा पहुंचाने के लिए मोहल्ला क्लास का संचालन किया जा रहा है। दीक्षित ने बताया कि सेवित क्षेत्र ग्राम तकिया मनोहर मे छोटे-छोटे समूह बनाकर मोहल्ला क्लास का संचालन किया जा रहा है, जिसमें विद्यालय के सहायक अध्यापक सुरेश कुमार एवं महेश कुमार गुप्ता व शिक्षा मित्र सुरेश चंद्र मिश्रा एवं स्थानीय प्रेरणा साथी ज्योति शुक्ला के द्वारा गरीब बच्चों को शिक्षा दी जा रही है, जबकि शेष छात्रों को स्मार्टफोन एवं दूरदर्शन के माध्यम से शिक्षा दी जा रही है।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
