Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: ऐसे पंजीकरण कराकर सहायक उपकरण प्राप्त करें दिव्यांग

Gonda News: ऐसे पंजीकरण कराकर सहायक उपकरण प्राप्त करें दिव्यांग

संवाददाता

गोण्डा। जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने बताया है कि भारत सरकार की एडिप एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत जनपद में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को नित्य जीवन सहायक उपकरणों के निःशुल्क वितरण हेतु पंजीकरण सह परीक्षण शिविर का आयोजन आगामी 21 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक जनपद में विकास खंड, हलधरमऊ, कर्नलगंज, तरबगंज, नवाबगंज, बभनजोत, इटियाथोक, मुजेहना एवं विकास भवन परिसर में किया गया है। इस आशय की जानकारी देते हुए भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम के उप महाप्रबंधक (विपणन) संजय सिंह ने बताया है कि इन तिथियों में आयोजित होने वाले परीक्षण शिविरों के लिए निगम के विशेषज्ञों की टीम निर्धारित स्थानों पर पहुंच जाएगी। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथियों में भारत सरकार की इन योजनाओं (एडिप एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना) का लाभ प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए आशा कार्यकर्ताओं, पंचायत सचिव, ग्राम प्रधानों, स्थानीय समाचार पत्रों एवं जिले के समाज कल्याण कार्यालय आदि के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया जायेगा ताकि दिव्यांग जनों एवं वरिष्ठजनों की अधिकतम संख्याओं का परीक्षण करवाया जा सके। परीक्षण शिविर के सुचारू रूप से संचालन हेतु नोडल अधिकारी भी नामित किया जायेगा।

यह भी पढ़ें : त्यौहारों पर नहीं निकाला जा सकेगा कोई जुलूस

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular