Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: एसिड अटैक का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Gonda News: एसिड अटैक का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिले के परसपुर थाना क्षेत्र के पसका गांव में बीती रात एसिड़ अटैक करके तीन बालिकाओं को जख्मी करने वाले अभियुक्त आशीष को आज रात पुलिस ने गोण्डा-लखनऊ राजमार्ग पर एक मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। एसपी शैलेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि पुलिस से घिरने के बाद आशीष ने पुलिस टीम पर फायर किया। पुलिस बल ने अपने बचाव में फायर करते हुए उसे धर दबोचा। आशीष को भी चोट आई है। उसे प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कर्नलगंज ले जाया गया है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular