Saturday, March 21, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: एसके पैरा मेडिकल एण्ड नर्सिंग इंस्टीट्यूट में हुआ ध्वजारोहण

Gonda News: एसके पैरा मेडिकल एण्ड नर्सिंग इंस्टीट्यूट में हुआ ध्वजारोहण

संवाददाता

गोण्डा। स्वतन्त्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर रविवार को बलरामपुर रोड पर बनबाबा पेट्रोल पम्प के निकट एसके पैरामेडिकल एण्ड नर्सिंग इंस्टीट्यूट में समारोहपूर्वक ध्वजारोहण किया गया। मुख्य अतिथि मौलाना मोहम्मद आमिर रजा ने ध्वजारोहण कर लोगों को जश्ने आजादी की मुबारकबाद दी। कालेज के प्रबन्ध निदेशक डा. कल्पराम त्रिपाठी ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश को आजादी स्वतंत्रता सेनानियों व क्रांतिकारियों के अथक संघर्ष व बलिदान से मिली है। युवाओं को राष्ट्रीयता अखंड रखने का संकल्प लेना चाहिए। समारोह में स्वतंत्रता आन्दोलन के इतिहास पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर डा. सावित्री, आर जे शुक्ल, शशांक मिश्र, मदन गुप्ता, श्यामा देवी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  बाल योगियों ने दीप योग से दी तिरंगे को सलामी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular