Thursday, February 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : एलबीएस के कैडेट्स को मिला रैंक

Gonda News : एलबीएस के कैडेट्स को मिला रैंक

संवाददाता

गोण्डा। श्री लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय की एन.सी.सी. इकाई के कैडेट अंडर अफसर लखन माथुर को सीनियर अंडर अफसर, कैडेट सृष्टि तिवारी को अंडर अफसर और सत्य प्रकाश शर्मा को अंडर अफसर रैंक प्रदान किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. वंदना सारस्वत और एन.सी.सी. अधिकारी डॉ. मंशाराम वर्मा ने सम्मिलित रूप से सीनियर अंडर ऑफिसर लखन माथुर, अंडर अफसर सृष्टि तिवारी और सत्य प्रकाश शर्मा को महाविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों और कैडेटों के मध्य रैंक लगाकर सम्मानित किया। एन.सी.सी. कैडेटों को इस प्रोन्नति हेतु मुख्य नियंता डॉ. जितेंद्र सिंह, शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र नाथ मिश्र समेत सभी शिक्षकों, कर्मचारियों द्वारा बधाइयां दी गईं।

Gonda News : एलबीएस के कैडेट्स को मिला रैंक
RELATED ARTICLES

Most Popular