Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: एलबीएस कालेज में एमकाम व एमएससी के लिए प्रवेश प्रक्रिया...

Gonda News: एलबीएस कालेज में एमकाम व एमएससी के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। स्थानीय लाल बहादुर शास्त्री पीजी कालेज में एमकाम एवं एमएससी भाग एक में प्रवेश प्रक्रिया शूरू हो रही है। प्रवेश के इच्छुक समस्त अभ्यर्थी 16 अक्टूबर से आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी देते हुए प्राचार्य डॉ. वन्दना सारस्वत ने बताया कि कोविड 19 की समस्या के कारण प्रवेश फार्म प्राप्त करने और भरने की प्रक्रिया ऑनलाइन की गयी है। इसके लिए सर्वप्रथम डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या से यूआईएन प्राप्त करना होगा। पूरी प्रक्रिया की जानकारी Ibsdc.org.in के होम पेज पर Apply Online बटन को क्लिक करके प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर है। ऑनलाइन भरे हुए फार्म का प्रिंटआउट समस्त संलग्नकों सहित कॉलेज में जमा करने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर है। प्रत्येक कार्य दिवस में 11 बजे से दो बजे तक हार्डकापी जमा की जा सकती है। प्राचार्य ने कहा कि किसी समस्या के समाधान के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध हेल्पलाइन नम्बरों पर या कार्यालय में संपर्क करें। कॉलेज में समस्त संलग्नकों के साथ फार्म जमा करने पर प्राप्ति रसीद एवं नियमावली व निर्देशिका की प्रति अवश्य प्राप्त कर लें। कॉलेज की वेबसाइट पर आवेदन करना ही पर्याप्त नहीं है, फार्म को उपर्युक्त सूचनानुसार कॉलेज में जमा करना अनिवार्य है। एमए भाग एक में प्रवेश हेतु तिथि की सूचना बीए भाग तीन का परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद दी जायेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular