Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : एडीजी ट्राफिक ने किया नगर का भ्रमण

Gonda News : एडीजी ट्राफिक ने किया नगर का भ्रमण

कल्बे आबिद ‘मोजिस’

गोण्डा। बकरीद त्यौहार के मद्देनजर उप्र पुलिस के एडीजी ट्राफिक अशोक कुमार सिंह ने शनिवार को शहर के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। बाद में उन्होंने कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के खोरहंसा पुलिस चौकी का भी निरीक्षण किया। उनके साथ शहर कोतवाल आलोक राव, देहात कोतवाल, अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार, सीओ लक्ष्मीकांत गौतम आदि मौजूद रहे। इसके अलावा शहर भर के मस्जिदों के सामने भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। सभी ने अपने घरों पर नमाज पढ़कर एकता और भाईचारे के लिए दुआ की।

Gonda News : एडीजी ट्राफिक ने किया नगर का भ्रमण
RELATED ARTICLES

Most Popular