Wednesday, January 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: एक्शन में जिला मजिस्ट्रेट मार्कण्डेय शाही

Gonda News: एक्शन में जिला मजिस्ट्रेट मार्कण्डेय शाही

गिरोहबन्द अपराधियों की साढ़े आठ करोड़ से अधिक लागत की सम्पत्ति कुर्क

संवाददाता

गोण्डा। कानून व्यवस्था को लेकर जिला मजिस्ट्रेट मार्कण्डेय शाही का एक्शन लगातार जारी है। उन्होंने गिरोहबन्द अपराधों में संलिप्त विभिन्न अपराधियों की साढ़े आठ करोड़ से अधिक लागत की सम्पत्ति कुर्क कर दी है। जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि नन्द किशोर बरूआर पुत्र रामदीन निवासी ग्राम अगनीपुरवा थाना मनकापुर की चल-अचल सम्पत्ति जिसकी कुल कीमत 08 करोड़ 41 लाख 50 हजार है, को गिरोहबन्द एवं असमाजिक क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत कुर्क किया गया है। इसी प्रकार ननकन पुत्र राम मिलन, राजेश पुत्र राम निवास, विष्णु प्रसाद पुत्र भरत लाल निवासीगण ग्राम भरहू भट्ठा थाना मनकापुर की अचल सम्पत्ति, राजू यादव पुत्र नन्द लाल यादव, निवासी टेडिया पुलिया थाना नवाबगंज, कैलाश यादव पुत्र जुगनू निवासी कठेयिया थाना मनकापुर तथा महादेव मौर्य पुत्र राम सूरत निवासी हेमपुरवा चन्दापुर थाना वजीरगंज 17 लाख रुपए की अचल संपत्ति कुर्क करने के आदेश जारी कर दिए हैं। जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि कुर्क की गई संपत्ति को जब्त करने के लिए पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराने हेतु पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजने के साथ ही एसडीएम मनकापुर तथा तरबगंज को शीघ्र कार्यवाही करने के आदेश दिए गए हैं।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

क्या आप श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सदस्य बनना चाहते हैं?

मित्रों, सादर नमस्कार!
जैसा कि आप अवगत हैं कि इन दिनों देश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स से सम्बद्ध जिला इकाई गोण्डा श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पुनर्गठन की प्रक्रिया प्रचलित है। पत्रकारों के इस विशिष्ट समूह को मुख्यालय के लगभग सभी वरिष्ठ पत्रकारों का समर्थन व सहयोग प्राप्त है। संगठन की प्रदेश इकाई द्वारा जानकी शरण द्विवेदी (9452137310) के संयोजन में एक संयोजक मण्डल का गठन किया गया है, जिसमें उमा नाथ तिवारी (7398483009) व राज कुमार सिंह (8318482987) शामिल हैं। सदस्यता अभियान शुरू है। यूनियन के अनेक वरिष्ठ साथियों के पास संगठन का फार्म उपलब्ध है। जिन पत्रकार मित्रों को हमारे संगठन की सदस्यता लेनी है, वे सदस्यता फार्म को पूर्ण रूप से भरकर पासपोर्ट आकार की एक फोटो, आधार कार्ड व बैंक पासबुक की फोटो कापी के साथ 400 रुपए जमा करके सदस्य बन सकते हैं। होली से पूर्व नई कार्यसमिति के गठन का प्रयास है। शर्त यह है कि इच्छुक व्यक्ति किसी समाचार पत्र, चैनल अथवा पोर्टल से सक्रिय रूप से जुड़ा हो। हम आपको यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि भावी संगठन पत्रकारों के हक की लड़ाई लड़ने और उन्हें सम्मान दिलाने में सफल होगा। यहां यह बता देना समीचीन होगा कि हमारे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी मल्लिकार्जुनैया जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत तिवारी जी तथा राष्ट्रीय महासचिव परमानंद पाण्डेय जी हैं। मल्लिकार्जुनैया जी का कन्नड़ पत्रकारिता में बड़ा नाम है। वह कनार्टक राज्य से हैं। हेमंत जी उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं और सम्प्रति राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हैं। परमांनद जी देश की राजधानी दिल्ली के निवासी तथा उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता भी हैं, जो हमेशा न्यायालय में पत्रकार हितों की लड़ाई लड़ते रहते हैं।

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular