संवाददाता
गोण्डा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान दर्जीकुंआ में चल रहे पांच दिवसीय फाउंडेशनल लिट्रेसी एण्ड न्यूमरेसी (एफएलएन) प्रशिक्षण में गणित तथा भाषा से सम्बंधित अवधारणाओं पर समस्त ब्लॉकों के एआरपी का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में विकास खण्ड बेलसर के एआरपी श्याम नारायण पाण्डेय, पुष्कर तिवारी, सत्यव्रत वर्मा, राघवेंद्र प्रताप सिंह, अनिल कुमार मिश्र की टीम ने गणितीय अवधारणाओं पर प्रस्तुतीकरण दिया। प्रशिक्षण में आशुतोष द्विवेदी, चन्द्रशेखर तिवारी, घनश्याम मौर्य एवं सन्दर्भदाता कमलेश पांडेय, केबी लाल, विनीता कुशवाहा सहित समस्त ब्लॉकों के एआरपी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : अगर अटल जी स्फूर्ति दिखाते तो!
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
