जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। संस्था में आवासित समस्त अपचारी किशोरों का देखभाल शासन द्वारा निर्धारित गाइड लाइंस के अनुसार करें तथा उनके स्वास्थय के प्रति भी सजग रहें। उक्त बातें महिला कल्याण विभाग के उप निदेशक बीके सिंह ने राधाकुंड स्थित राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर के निरीक्षण के दौरान कही। उन्होने कहा कि कोविड-19 के प्रति किशोरों को जागरूक करते रहें, ताकि महामारी से बचाव किया जा सके। निरीक्षण के दौरान वह प्रभारी सहायक अधीक्षक रमाशंकर कनौजिया के कार्य से संतुष्ट दिखे। उनके निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापक द्वारा किशोरों को पढ़ाया जा रहा था। उन्होंने किशोरों के कॉपी व किताब का अवलोकन किया। बच्चों से अपील किया कि वे सभी मन लगाकर पढ़ाई का कार्य करें, ताकि यहां से निकलकर समाज की मुख्य धारा में जुड़ सके। उन्होने मीनू चार्ट, सोने का कक्ष, कपड़ा, खेलकूद सम्बन्धी कैरम, लूडो, मनोरंजन हेतु टीवी-डिश, सीसीटीवी कैमरा, दैनिक उपयोग वाली सामग्री, समस्त अभिलेख, बर्तन, शिकायत बाक्स आदि का निरीक्षण किया। प्र. अधीक्षक ने बताया कि विगत 28 सितम्बर को एंटीजेन के माध्यम से कोविड जांच करायी गयी, जिसमें सभी कर्मचारी व किशोर निगेटिव पाये गये हैं। इस पर उप निदेशक ने सराहना करते हुए भविष्य में इसी प्रकार बनाये रखने के निर्देश दिये। संस्था में कुल 62 किशोर संवासित हैं, जिनमें गोण्डा के 20, बहराइच के 20, श्रावस्ती के 08, बलरामपुर 13 व उन्नाव का 01 किशोर है। इस दौरान हरिश्चन्द्र, अशर्फीलाल, दिनेश कुमार गौतम आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : नामी अपराधी निकला ग्राहक सेवा केंद्र संचालक का लुटेरा
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
