परेड निरीक्षण के दौरान रिक्रूट आरक्षियों का बेहतर प्रशिक्षण कराने का निर्देश
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में शुक्रवार परेड की सलामी ली तथा परेड व आरटीसी रिक्रूटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात परेड और रिक्रूट आरक्षियों को दौड़ भी लगवाई। पुलिस अधीक्षक ने टोलीबार ड्रिल का निरीक्षण किया। उसे और बेहतर तरीके से कराने के लिए प्रतिसार निरीक्षक को निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने पीआरवी वाहनों के निरीक्षण के दौरान सभी चार पहिया व दो पहिया वाहनों की फ्लैशर लाइट, सायरन तथा चार पहिया वाहन में उपलब्ध क्राइम सीन प्रोटेक्शन किट की स्थिति का भौतिक सत्यापन भी किया। एसपी ने कहा कि किसी आपातिक घटना या आवश्यकता के समय सही और बेहतर तरीके से इनका प्रयोग किया जाय। पुलिस अधीक्षक ने अग्निशमन दल का भी निरीक्षण किया।

पुलिस अधीक्षक ने दौड़ में अच्छा प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों सुनील कुमार एवं विनीत यादव को उत्साहवर्धन हेतु 500-500 रुपए का नकद पुरस्कार भी दिया। रिक्रूट आरक्षी विपिन यादव व सुनील कुमार राणा की परेड एवं दौड़ में अच्छा प्रदर्शन करने पर प्रशंसा भी की। साथ ही प्रशिक्षण को बेहतर और प्रभावी बनाने के लिए रिक्रूट आरक्षियों को निर्देश भी दिए। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन का निरीक्षण कर आदेश कक्ष में गार्द कमांडरों के रजिस्टरों की चेकिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मीकांत गौतम, प्रतिसार निरीक्षक, परिवहन शाखा प्रभारी, आरटीसी प्रभारी तथा पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

यह भी पढ़ें : हरियाणा के पूर्व सीएम का इण्टर का रिजल्ट अटका
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
