प्रदीप पाण्डेय
गोण्डा। इटियाथोक कस्बे में उत्कर्ष फाउंडेशन कार्यालय पर शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। साथ ही भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मंजूर अहमद एवं जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के उपरांत क्षेत्र के शिक्षकों एवं गुरुजनों को अंग वस्त्र, स्मृतिचिन्ह व मिष्ठान्न खिलाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक एवं सचिव डॉ रामानंद तिवारी ने संस्था की ओर से पूर्व प्राचार्य एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर डॉक्टर ओपी मिश्र, प्रधानाचार्य जनता इंटर कॉलेज इटियाथोक डॉ अजय कुमार मिश्र, प्रधानाचार्य बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज इटियाथोक पीतांबर धारी मिश्र, प्रबंधक सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज इटियाथोक सुरेश नारायण पांडेय को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे डॉ ओपी मिश्र ने डॉ राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों को मर्यादित एवं संस्कारित रहने की बात कही। डॉ अजय कुमार मिश्र एवं सुरेश पांडे ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक दिवस पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के आयोजक डॉ रामानन्द तिवारी ने कहा कि समाज को शिक्षकों का सदैव सम्मान करना चाहिये एवं ऐसे कार्यक्रमों को अयोजित किया जाना चाहिए। इस अवसर पर नरेंद्र मिश्र क्षेत्रीय सचिव विद्युत कर्मचारी संघ, राजेश तिवारी, डॉ दिनेश तिवारी, राकेश चतुर्वेदी व उमाशंकर शुक्ल, अजय राठौर, राजेश ओझा, सुनील कुमार, काशी प्रसाद ओझा समेत अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : केन्द्रीय गृह मंत्री के हाथों पुस्तक लेखन के लिए पुरस्कृत हुए ASP शिवराज
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
