Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए 75...

Gonda News: उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए 75 शिक्षक सम्मानित

सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने गुरुजनों को भेंट किया उत्तरीय व सम्मान पत्र

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज के तुलसी सभागार में शिक्षक दिवस के अवसर पर जनपद के उच्च शिक्षा संस्थानों के शिक्षकों को उप्र सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के सौजन्य से उत्तरीय एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सदर विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। शासन से नामित नोडल अधिकारी राजकीय महामाया महाविद्यालय श्रावस्ती के डॉ एसएन वर्मा ने कार्यक्रम का प्रबंधन करने में सहयोग किया। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के रूप में प्रो. एनके तिवारी और प्रो. शैलेन्द्र वर्मा की उपस्थिति बड़ी प्रेरणादायी रही। जिला प्रशासन की ओर से अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि ने शासन की शिक्षकों के प्रति उदारवादी नीति का उल्लेख किया। आजादी के अमृत महोत्सव के अनुक्रम में व्यापक स्तर पर किए जा रहे शिक्षक-सम्मान को उन्होंने ऐतिहासिक एवं उल्लेखनीय कहा। उन्होंने कहा कि दुनिया में कोई भी समाज बिना शिक्षक-सम्मान के उन्नत नहीं हो सकता। ज्ञान सर्वोपरि है और उसके प्रदाता गुरुजन सर्वथा वंदनीय हैं। मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों ने समवेत रूप से 75 शि़क्षकों को सम्मानित करते हुए शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ दीं।

Gonda News: उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए 75 शिक्षक सम्मानित

इस समारोह में जनपद के आचार्य नरेन्द्र देव पीजी कॉलेज बभनान, नंदिनी नगर पीजी कालेज नवाबगंज, श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कालेज गोण्डा, एसडीएन पीजी कॉलेज, एससीपीएम कॉलेज, श्री रामतीर्थ स्मारक महाविद्यालय इटियाथोक, श्री रघुकुल विद्यापीठ, सरयू डिग्री कॉलेज कर्नलगंज, जगदम्बा शरण सिंह डिग्री कॉलेज बेलसर, चंद्र शेखर श्यामराजी महाविद्यालय धानेपुर, नारी ज्ञानस्थली महाविद्यालय और एमएसआईटीएम डिग्री कॉलेज के उन 75 शिक्षकों को सम्मान हेतु चयनित किया गया था, जिन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में योगदान दिया है। कार्यक्रम का प्रारम्भ सरस्वती वन्दना से हुआ। दीप प्रज्वलन के उपरान्त स्वागत गीत महाविद्यालय की छात्राओं ने प्रस्तुत किया। सम्मान समारोह का सम्यक् संचालन कालेज के संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. मंशाराम वर्मा ने किया। उपस्थित समस्त शिक्षकों एवं अभ्यागतों का स्वागत डॉ. एसएन वर्मा राजकीय महामाया महाविद्यालय श्रावस्ती ने किया। श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कालेज की प्राचार्य सहायक नोडल अधिकारी डॉ. वन्दना सारस्वत ने समारोह कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएँ देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Gonda News: उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए 75 शिक्षक सम्मानित

यह भी पढ़ें : पत्तों की तरह फेंटी गई नौकरशाही, 83 IAS, PCS के तबादले

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular