संवाददाता
गोण्डा। जिले के थाना नगर कोतवाली क्षेत्र में महिला अस्पताल के सामने मंगलवार को उचक्कों ने दिन दहाड़े एक कार में रखे साढ़े तीन लाख रुपए पार कर दिए। घटना की सूचना पाते ही स्थानीय थाने की पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि मंगलवार को दोपहर में इंडियन ओवरसीज बैंक से एक भट्ठा मालिक का पैसा निकाल कर उसके कर्मचारी कार में रखकर ले जा रहे थे। रास्ते में ठग गिरोह के लोगों ने उनसे कहा कि तुम्हारी कर पंचर हो गई है। जब वह अपनी कार की पंचर बनवाने लगे, इसी बीच ठगों ने कार में रखा रुपए से भरा बैग पार कर दिया। पंचर बनवाने के बाद जब चलने को हुए तो देखा कि कार में रखा बैग ही गायब है। उन्होंने तत्काल घटना की जानकारी भट्ठा संचालक और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे में दो संदिग्ध लोगों को चिन्हित किया है। एसपी ने बताया कि कार की पंचर बनवाते समय गेट लाक नहीं किया गया था।
यह भी पढें : आपको वज्रपात की पूर्व सूचना चाहिए तो मोबाइल में डाउनलोड करें यह ऐप
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
