बहुत जरूरी होने पर ही जाएं अस्पताल-मार्कण्डेय शाही
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने जनपद वासियों से अपील किया है कि कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत बहुत जरूरी होने पर ही अस्पताल जाएं अन्यथा की स्थिति में ई-संजीवनी एप के माध्यम से चिकित्सा परामर्श प्राप्त करें। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरां को दृष्टिगत रखते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार हेतु त्वरित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ई-संजीवनी पोर्टल एवं ई-संजीवनी एप की व्यवस्था की गई है। इससे कोरोना संक्रमण काल में संक्रमित व्यक्ति घर पर रहते हुए चिकित्साधिकारी से ऑनलाइन परामर्श प्राप्त कर अपना उपचार कर सकते हैं। उन्होंने बताया इसके लिए कलेक्ट्रेट स्थित कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में चिकित्साधिकारी डॉक्टर शिवांगी राज एवं डॉक्टर तविश महमूद खान को नियुक्त किया गया है। इसका उद्देश्य कोविड मरीजों के अन्य लोगों के संपर्क में आने और संक्रमण से बचने के लिए उपचार हेतु अस्पताल जाने से बचाव करना है। उन्होंने मरीजों से अपील किया है कि अत्यंत आवश्यक होने पर ही चिकित्सा परामर्शदाता के सुझाव पर चिकित्सा सुविधा हेतु अस्पताल जाएं। अन्यथा ई-संजीवनी ओपीडी का सहारा लें। ई-संजीवनी ओपीडी का समय प्रातः नौ बजे से पांच बजे तक है। मरीज उपरोक्त समय में चिकित्साधिकारी से अपना उपचार प्राप्त कर सकते है अथवा आवश्यक होने पर मोबाइल नंबर 9454419055 पर संपर्क करके चिकित्सा सहायता ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि ई-संजीवनी पोर्टल पर कोई भी व्यक्ति घर बैठे स्वास्थ संबंधी परामर्श प्राप्त कर सकता है और यह सुविधा पूरी तरह से निःशुल्क है।
यह भी पढ़ें : गण्डक में नाव डूबने से 25 लापता
अनुरोध
आप अवगत ही हैं कि हिन्दुस्तान डेली न्यूज देवीपाटन मण्डल का प्रमुख न्यूज पोर्टल है। पोर्टल की महत्वपूर्ण प्रादेशिक व राष्ट्रीय खबरों को भी इस ग्रुप में स्थान मिलता है। अवांछित सामग्री से ग्रुप को बचाने के लिए एडमिन के अलावा अन्य किसी के द्वारा भी पोस्ट किया जाना प्रतिबंधित है। डिस्अपीरिंग मैसजेज की सेटिंग आन होने के कारण ग्रुप पर पोस्ट की जाने वाली सामग्री सात दिन बाद स्वतः नष्ट हो जाती है अर्थात् ग्रुप में जाकर बार-बार ‘क्लीर चैट’ करने की जरूरत नहीं पड़ती है। खबरों की अधिकता को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण खबरें ही ग्रुप पर पोस्ट की जाती हैं। www.hindustandailynews.com पर क्लिक कर पोर्टल की सभी खबरों को आप पढ़ सकते हैं। खबरों को लेकर यदि आपके कोई सुझाव हों तो उनका स्वागत है।
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल/वाट्सएप 9452137310
