Wednesday, January 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: ई-श्रम पोर्टल पर कामगारों का पंजीयन कराएं ग्राम प्रधान-DM शाही

Gonda News: ई-श्रम पोर्टल पर कामगारों का पंजीयन कराएं ग्राम प्रधान-DM शाही

संवाददाता

गोण्डा। जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने जनपद के समस्त ग्राम प्रधानों से अपील की है कि वे अपनी ग्राम पंचायत के सभी असंगठित क्षेत्र के कामगारों को ई-श्रम कार्ड बनवाने हेतु प्रेरित करें तथा गांव में जन सुविधा केंन्द्र संचालक की सहायता से कैंप लगवा कर गांव के असंगठित क्षेत्र के कामगारों का ई-श्रम कार्ड बनवायें। उन्होंने बताया कि जनपद में आठ लाख 89 हजार कर्मकारों का पंजीयन कराने का लक्ष्य शासन से प्राप्त हुआ, जिसके सापेक्ष अब तक 74399 कर्मकारों का पंजीयन कराया जा चुका है। आठ लाख 14 हजार 601 कर्मकारों का पंजीयन अभी कराया जाना शेष है। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी आशा बहनें, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, आंगनबाड़ी सहायिकाएं, रसोइयां, मनरेगा श्रमिक तथा श्रम विभाग में पूर्व से पंजीकृत निर्माण श्रमिकों व अन्य असंगठित क्षेत्र के कामगारों जो अपना काम करते हैं जैसे खेतिहर मजदूर, धोबी, दर्जी, रेहडी वाले, खोमचे वाले का ई-श्रम कार्ड बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ई-श्रम पोर्टल पर पंजीयन कराने वाले कामगारों को प्रधानमंत्री ओर से दो लाख रुपए का जीवन बीमा, आरोग्य (गोल्डन कार्ड) तथा किसी भी आपदा के दौरान सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाओं का लाभ सीधे उनके खाते में भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि ई-श्रम पोर्टल पर पंजीयन कराने से कामगारों को अन्य प्रकार के भी लाभ प्राप्त होगें। इसलिए असंगठित क्षेत्र के कामगार पोर्टल पर अपना पंजीयन अवश्य करा लें। ई-श्रम पोर्टल पर कामगार स्वयं या जन सुविधा केंद्र पर आधार व बैंक पासबुक ले जा कर पंजीयन करा के ई-श्रम कार्ड प्राप्त कर सकता है।

यह भी पढ़ें : बच्ची की कनपटी पर गन लगाकर मां से किया दुष्कर्म करने वाले दारोगा पर FIR

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular