Friday, April 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : इस मातृभूमि सेवक ने नगर में कराया पेयजल का...

Gonda News : इस मातृभूमि सेवक ने नगर में कराया पेयजल का प्रबंध

संवाददाता

गोण्डा। गर्मी का मौसम आते ही आम जनमानस को एक तरफ जहां पेयजल की जरूरत पड़ने लगती है, वहीं दूसरी तरफ मानव सेवा को समर्पित एक से बढ़कर एक समाज सेवी इस नेक कार्य के लिए आगे आकर हाथ बढ़ाते हैं। रविवार को इसी प्रकार का एक नेक कार्य किया है अमेरिका में रहकर मातृभूमि सेवा के लिए सतत् प्रयत्नशील रहने वाले समाजसेवी ऊंचे झंझरी निवासी सुशील मिश्रा ने। उन्होंने रविवार को जिला महिला अस्पताल, बस अड्डा चौराहा, अंबेडकर चौराहा समेत कई अन्य स्थानों पर निःशुल्क पेयजल की व्यवस्था कराई है। हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष शारदा कांत पांडेय ने इसका लोकार्पण किया। कई प्रमुख स्थलों पर निःशुल्क पेयजल के लिए स्थापित किए गए 200 लीटर की पानी टंकी के पाए एक बैनर भी लगवाया गया है, जिस पर प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सांसद कीर्तवर्धन सिंह, समाजसेवी सुशील मिश्रा, हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष शारदा कांत पांडेय व सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह की फोटो छपी है। इस अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी के मीडिया प्रभारी सुनील दुबे, करुणेश मिश्रा, निक्कू, पिंकू, रिक्कू बाबा, आकाश सागर, बब्बू दुबे, हेमंत सिंह, आकाश मिश्रा सहित हिंदू युवा वाहिनी के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Gonda News : इस मातृभूमि सेवक ने नगर में कराया पेयजल का प्रबंध

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular