Tuesday, March 31, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: इस बार बदली व्यवस्था के अनुरूप होगी विकास कार्यों की...

Gonda News: इस बार बदली व्यवस्था के अनुरूप होगी विकास कार्यों की मासिक समीक्षा

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। विकास कार्यक्रमों, निर्माण कार्यों एवं मुख्यमंत्री की घोषणा के कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही की अध्यक्षता में आगामी 13 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11ः30 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में आयोजित की गई है, जिसमें शासन के आदेशानुसार सर्वोच्च प्राथमिकता वाले नवीन प्रारूपों पर माह-सितंबर तक हुई उपलब्धियों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। यह जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि निर्माण कार्यों एवं मुख्यमंत्री की घोषणा एवं वन टांगिया ग्रामों से संबंधित बैठक में लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, यूपी सिडको, आवास विकास परिषद, जल निगम, उपनिदेशक मंडी परिषद, सीएण्डडीएस, उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ, राजकीय निर्माण निगम, यूपीपीसीएल खंड, गन्ना, सेतु निगम, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, कार्यक्रम विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, कृषि राजकीय पॉलिटेक्निक, राजकीय आईटीआई, पर्यटन आदि विभागों की समीक्षा पूर्वाहन 11.30 बजे से अपराहन 12.30 बजे तक की जाएगी। राजस्व, भूतत्व एवं खनिकर्म, सिंचाई एवं जल संसाधन, उर्जा खाद्य एवं रसद, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, वन विभाग, दुग्ध विकास, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम, श्रम विभाग तथा खादी एवं ग्रामोद्योग, सहकारिता, लोक शिकायत आदि की समीक्षा अपराहन 12.30 बजे से अपराहन एक बजे तक की जायेगी। लघु सिंचाई एवं भूगर्भ जल, सिंचाई एवं जल संसाधन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पंचायती राज, नगर विकास, जिला विद्यालय निरीक्षक, आदि की समीक्षा अपराहन एक बजे से अपराहन 1.30 बजे तक की जायेगी। लोक निर्माण विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन, ग्राम्य विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, जल निगम, मत्स्य विभाग, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, समाज कल्याण, महिला कल्याण, बाल विकास पुष्टाहार, दिव्यांगजन, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, बेसिक शिक्षा तथा व्यवसायिक शिक्षा तथा नियोजन आदि की समीक्षा अपराहन 1.30 बजे से अपराहन 2.30 बजे तक की जाएगी।

यह भी पढ़ें : PM आवास योजना में घूस मांगने वाला पंचायत सचिव होगा निलम्बित

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular