पीड़ित ने एसपी से शिकायत कर पैसा वापस दिलाने की लगाई गुहार
संवाददाता
कर्नलगंज, गोण्डा। स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम लखनापुर मे एक व्यक्ति से जालसाजों द्वारा एक लाख रुपए की आनलाइन ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें पीड़ित व्यक्ति द्वारा पुलिस अधीक्षक को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर पैसा वापस दिलाने की गुहार लगाई है। प्रकरण क्षेत्र के ग्राम लखनापुर के मजरा भिम्भापुरवा निवासी शिव प्रकाश सिंह पुत्र कालका प्रसाद से जुड़ा है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती पत्र देकर कहा है कि उसने अमेजॉन कंपनी से एक लाइट बुक की थी। विगत 8 जनवरी 2022 को दिन में करीब 11 बजे अमेजॉन कंपनी के टोल फ्री नम्बर पर बात की, लेकिन बात नहीं हो सकी और कुछ ही देर बाद एक अन्य नंबर से फोन आया जिस पर उनके ऑर्डर के बारे में जानकारी माँगी गयी। उक्त कंपनी का कर्मचारी समझकर उसने कुछ जानकारी उसे दे दी। इसके बाद उसके खाते से 8 व 9 तारीख के बीच 1,25,354 रुपये निकल गये। पीड़ित ने बताया कि मैसेज आने पर जब इसकी जानकारी करने वह कर्नलगंज भारतीय स्टेट बैंक गया तो उसे निकाली गई रकम का पता चला। इसकी शिकायत उसने हेल्पलाइन नंबर पर भी दर्ज कराई पर अब तक कोई कार्यवाही न होने पर उसने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर मामला दर्ज कर उचित कार्रवाई करने एवं पैसे वापस दिलाने की मांग की है।
यह भी पढ़ें : गोण्डा मे कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 300
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
