Thursday, April 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: इस तिथि से राजनैतिक जागरण यात्रा शुरू करेगा जायसवाल समाज

Gonda News: इस तिथि से राजनैतिक जागरण यात्रा शुरू करेगा जायसवाल समाज

संवाददाता

गोण्डा। आगामी 11 नवंबर को पूरे देश में जायसवाल समाज के कुलदेवता सहस्त्रबाहु अर्जुन जी का जन्मोत्सव समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। इस सम्बंध में जायसवाल समाज की एक आवश्यक तैयारी बैठक सोमवार को आयोजित की गई। बैठक के दौरान अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रीय महासचिव जायसवाल अटल कुमार गुप्ता ने उपस्थित सजातीय भाइयों से मोबाइल द्वारा कुशल क्षेम जाना एवं कहा कि भगवान राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन के जन्मोत्सव समारोह के दिन से ही मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की पावन धरती अयोध्या धाम से अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा द्वारा एक राजनीतिक जागरण यात्रा की शुरुआत होगी जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक जायसवाल, कार्यकारी अध्यक्ष अजय जायसवाल वरिष्ठ पत्रकार, महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुपमा जायसवाल विधायक, परम पूज्यनीय महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद देव महाराज जी के अलावा देश के समाज की तमाम विभूतियां उपस्थित होकर साथ साथ पूरे प्रदेश में भ्रमण करेंगी। श्री अटल ने बैठक के माध्यम से लोगों से आह्वान किया कि इस रैली में अधिक से अधिक संख्या में लोग पहुंचकर जनाधार के माध्यम से प्रदेश व देश के सरकार को बता दें कि अब जायसवाल समाज चुप बैठने वाला नहीं है यदि भागीदारी व हिस्सेदारी बराबर नहीं मिली तो इसका खामियाजा प्रदेश व देश के सरकारों को भुगतना होगा। जन्मोत्सव समारोह व राजनीतिक जागरण यात्रा के भव्यता हेतु विस्तार से चर्चा करते हुए निर्णय लिया गया कि समारोह में जनपद के कोने-कोने से सजातीय परिवारों की अधिकाधिक सहभागिता हो। समाज के उत्थान के लिए आए सभी लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर राजकुमार जायसवाल, पवन जायसवाल, राजेश जायसवाल अनूप जायसवाल आशीष जायसवाल, अनिल जायसवाल, तारकेश्वर जायसवाल, अशोक कुमार जायसवाल, राम आशीष जायसवाल बीडीसी, बच्चा जायसवाल, देवेंद्र जायसवाल, मनोज जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : अंत्योदय कार्डधारकों को बांटा गया गोल्डन कार्ड

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular