संवाददाता
गोण्डा। जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने बताया है कि असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों के ईश्रम कार्ड जन सेवा केंद्र के माध्यम से बनाए जा रहे हैं। शासन ने घोषणा की है कि ईश्रम कार्ड धारकों को अगले चार माह तक 500 प्रतिमाह भत्ते का लाभ प्राप्त होगा। यह लाभ उन्हीं को मिलेगा, जिनका पंजीयन 31 दिसंबर तक होगा। उन्होंने बताया कि असंगठित कर्मकार की 156 श्रेणियों यथा निर्माण श्रमिक, मनरेगा श्रमिक, ईट भट्ठा मजदूर, रेहड़ी पटरी वाले कर्मकार, फल फूल सब्जी दुकान वाले, दुकानों पर काम करने वाले कर्मचारी, दर्जी मोची टैक्सी रिक्शा चालक छोटे किसान खेतों में काम करने वाले मजदूर तथा किसी भी अन्य प्रकार का काम करने वाले श्रमिक आदि अपना श्रम ईश्रमकार्ड किसी भी जन सुविधा केंद्र के माध्यम से बनवा सकते हैंद्य ईश्रम कार्ड धारकों के लिए सरकार द्वारा मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना के तहत दो लाख तक का बीमा एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पांच लाख तक का प्रति वर्ष प्रति परिवार निशुल्क इलाज की व्यवस्था भी की गई है। इसके अतिरिक्त जनवरी से मार्च 2022 तक चार माह के लिए 500 रुपए प्रति माह की दर से दो किस्तों में 1000 रुपए की दर से लाभान्वित किया जाना है। यह लाभ उन्हीं को मिलेगा जो 31 दिसंबर ईश्रम कार्ड बनवा लेंगे। इसलिये उन्होंने जिले के समस्त कर्मकारों से अपील की है कि वे अपना ईश्रम कार्ड तुरंत स्वयं या जन सुविधा केंद्र से बनवा लें। उन्होने कहा कि कोई समस्या होने पर या अधिक जानकारी के लिये श्रम प्रवर्तन अधिकारी गोण्डा योगेश दीक्षित से उनके मोबाइल नम्बर 9140075159 पर संपर्क किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें : क्रिटिकल ऑपरेशनों के विशेषज्ञ हैं डीएम शुक्ला, किया यह ऑपरेशन
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
