संवाददाता
गोण्डा। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गौरव स्वर्णकार ने कहा है कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति का 11-12 एवं अन्य दशमोत्तर कक्षाओं से संबंधित पाठ्यक्रमों का मास्टर डाटा बेस तैयार करने, सत्यापन, लॉक करने हेतु संशोधित समय सारिणी निर्गत कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि कक्षा 11-12 एवं अन्य दशमोत्तर कक्षाओं हेतु (2021-22) अब संशोधित समयावधि 27 सितंबर 2021 तक तय की गई है। प्रदेश के अन्दर सम्बन्धित विश्वविद्यालय एवं अन्य एफिलियेटिंग एजेन्सी के नोडल अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक (कक्षा 11- 12 हेतु) द्वारा शिक्षण संस्था, पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम का प्रकार एवं सीटों की संख्या एवं फीस आदि को अंकित करना तथा उसकी प्रमाणिकता को ऑनलाइन सत्यापन करने की तिथि 28 सितंबर 2021 से 11 अक्टूबर 2021 तक निर्धारित की गई है। इसी प्रकार प्रदेश के अंदर संबंधित विश्वविद्यालय एवं अन्य एफिलिएटिंग एजेंसी के नोडल अधिकारी द्वारा शिक्षण संस्था, पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम का प्रकार एवं अंकित फीस आदि की प्रमाणिकता को संबंधित शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष द्वारा ऑनलाइन सत्यापित करने की संशोधित तिथि 12 अक्टूबर 2021 से 29 अक्टूबर 2021 तक संशोधित कर दी गई है। संशोधित समय सारणी के अनुसार वर्ष 2021-22 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत जनपद की वे संस्थायें जिनका छात्रवृत्ति मास्टर डाटा अपडेशन का कार्य पूर्ण नहीं हो सका है, वे समयान्तर्गत अपडेशन कार्य पूर्ण कराएं।
यह भी पढ़ें :
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
