जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। क्षेत्रीय मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ जनपद गोण्डा व बलरामपुर का एक दिवसीय द्विवार्षिक अधिवेशन आयोजित किया। इस मौके पर सम्पन्न संगठन के चुनाव में तेज नारायण श्रीवास्तव अध्यक्ष व अरुण कुमार शर्मा महामंत्री निर्वाचित किए गए। अधिवेशन को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि प्रादेशिक मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ चकबंदी विभाग उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष रत्नेश कुमार त्रिपाठी ने संगठन पर मजबूती व जागृति पर विशेष देते हुए कहा है कि प्रदेश नेतृत्व गोण्डा के किसी भी कर्मचारी समस्याओं पर आपके साथ है। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ भी दिलाई।

इस अवसर पर चकबंदी अधिकारी लवलेश कुमार मिश्रा, पवन कुमार पांडेय व सहायक चकबंदी अधिकारीगण श्रीकांत गौड़, जितेंद्र कुमार वर्मा, राज किशोर वर्मा, उत्तम कुमार तिवारी, वीरेंद्र तिवारी, सत्येंद्र कुमार वर्मा, अमरेंद्र कुमार पांडेय, सरवन कुमार मिश्रा, सुरेश सिंह, संत दीन, राम नरेश वर्मा, संसार मणि कौशल, कमलाकांत मिश्रा, मुकेश कुमार यादव, अशोक कुमार जयसवाल, अनिल कुमार जयसवाल, सर्वेश कुमार मौर्य, खुशीराम, मोहम्मद उस्मान, ज्योति नारायण भारती, सीमा रावत, अशोक कुमार वर्मा, जुबेर खान कुमार यादव, अरुण कुमार यादव, ओमकार शुक्ल, शैलेंद्र कुमार, आलोक कुमार आदि ने भी अपने विचार रखते हुए संगठन पर विशेष बल दिया। कार्यक्रम का संचालन विजय बहादुर तिवारी द्वारा किया गया। अंत में चकबंदीकर्ता संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने चुनाव अधिकारी के तौर पर चुनाव निर्विरोध संपन्न कराया, जिसमें तेज नारायण श्रीवास्तव अध्यक्ष, अरुण कुमार मंत्री, मनीष कुमार श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र कुमार कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। उपस्थित लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देने के साथ फूल मालाओं से स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें : दो फरियादियों को DM ने मौके पर दिलाया राशन कार्ड तथा एक को खेतौनी
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
