जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक इकाई पण्डरी कृपाल का निर्वाचन स्थानीय प्राथमिक विद्यालय पंडरी कृपाल में सम्पन्न हुआ। चुनाव अधिकारी जिला उपाध्यक्ष सुनीता गुप्ता तथा पर्यवेक्षक जिला संगठन मंत्री राहुल श्रीवास्तव की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया करवाई गई। इसमें अध्यक्ष पद पर अरुणिमा शाही, मंत्री के पद पर प्रेमिला प्रमोद सिंह, कोषाध्यक्ष के पद पर संतोष कश्यप निर्वाचित हुए। जिला सदस्यता प्रमुख ललित मिश्र ने कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की, जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्र, उपाध्यक्ष शमरून निशा, इम्तियाज अहमद, संगठन मंत्री ज्योति मिश्रा, संयुक्त मंत्री राकेश शुक्ला, मीडिया प्रभारी सत्यम श्रीवास्तव को मनोनीत किया। जिला संगठन मंत्री राहुल श्रीवास्तव ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को संगठन के प्रति निष्ठा एवं समर्पण से कार्य करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर एआरपी कमलेश दुबे, सूर्यमणि पांडेय, घनश्याम शुक्ल, दीपक श्रीवास्तव, आभा गुप्ता, संतोष गुप्ता, विवेक सिंह, राघवेंद्र, दिव्यांशी, अंकिता सागर, शहला अंसारी, जेपी यादव सहित ब्लॉक के सैकड़ों शिक्षक साथी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : जानें कब से चुनाव आयोग के निवर्तन पर हो जाएंगे डीएम और राजस्व अधिकारी
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
