Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : इदरीसी समाज ने सीएमओ को किया सम्मानित

Gonda News : इदरीसी समाज ने सीएमओ को किया सम्मानित

संवाददाता

गोण्डा। यूनाइटेड इदरीसी फ्रन्ट के जिलाध्यक्ष मो. मोबीन इदरीसी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मधु गैरोला को कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित किया। डॉ. गैरोला ने संगठन के लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा कि आप लोगों का कार्य समाज के प्रति सराहनीय है। कोरोना जैसी महामारी के समय समाज मे ऐसे ही लोगों की आवश्यकता है, जो समाज के हित में बेहतर कार्य कर सके। संगठन के जिलाध्यक्ष ने कहा कि विगत जिस तरह से इदरीसी समाज ने समाज के हित में जो कार्य किया है, वह आगे भी करते करेंगे। इस मौके पर संगठन के जिला महासचिव नवीन इदरीसी, परामर्श दाता नूर मोहमद राजू भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular