जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। यूनाइटेड इदरीसी फ्रंट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अब्दुल हमीद इदरीसी के सोमवार को जनपद आगमन पर फ्रंट के सदस्यों ने जिला कार्यालय पर उनका जोरदार स्वागत किया। फ्रंट के जिलाध्यक्ष मो. मोबीन इदरीसी के नेतृत्व में कार्यक्रम का संचालन संगठन के प्रदेश सचिव फिरोज अहमद इदरीसी ने किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अब्दुल हमीद ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक। उन्होंने फ्रन्ट के पदाधिकारियों को एकजुट होकर पूरे लगन के साथ काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इदरीसी समाज के एक-एक परिवार को संगठन से जोड़ा जाए, जिससे संगठन द्वारा चलाए गए योजनाओं का लाभ सभी इदरीसी परिवार को मिल सके। संगठन के जिलाध्यक्ष मोबीन ने फ्रंट के पदाधिकारियों को जागरूक करते हुए कहा कि पदाधिकारी पूरी निष्ठा के साथ काम करें। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब इदरीसी समाज भी जनपद में बड़ी संख्या बल के साथ सामने आएगी और लोगों के लिए मिशाल कायम करेगी। इस मौके पर संगठन के जिला सचिव नवीन इदरीसी, जिला प्रवक्ता हारून इदरीसी, महामंत्री सईद इदरीसी, कोषाध्यक्ष अब्दुल अजीज, हाजी हबीबुर्रहमान, हाजी नूरुद्दीन, गुलाम दस्तगीर, मो. अजीम, बुग्गन प्रिंस, शकील अहमद, कलीम, अतीउल्लाह, अहमद अली, अब्दुल हफीज, इबरार, ज़हीर अहमद, रिजवान, रेहान, शहंशाह आलम, मजीद, नूर मोहम्मद, मो. शकील, पप्पू इदरीसी, कादिर, नजमुद्दीन, गुलाम मोहम्मद, अमजद आदि लोग उपस्थित रहे।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
