Friday, February 13, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: इंक्रीमेंट के मुद्दे पर शिक्षक नेता ने दी सरकार को...

Gonda News: इंक्रीमेंट के मुद्दे पर शिक्षक नेता ने दी सरकार को चेतावनी

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्व विद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ के महामंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने उत्तर प्रदेश के नियमित डिग्री शिक्षकों को पीएचडी करने के बाद वेतन वृद्धि न दिए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। हाल में नव निर्वाचित महामंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि उप्र सरकार यूजीसी के दिशा निर्देशों का अपने मनमाफिक अनुपालन करती है। देश के अधिसंख्य केंद्रीय विश्वविद्यालय और अधिकांश राज्य सरकारें उन डिग्री शिक्षकों को, जो पीएचडी उपाधि धारित किए हैं, पांच वेतन वृद्धियां (इंक्रीमेंट) देती हैं। ताजा घटनाक्रम के मुताबिक, इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रयागराज भी उक्त वेतन वृद्धि देने का प्रावधान कर चुका है। एक ही देश में केंद्रीय सरकार और प्रांतीय सरकारें जहां एक ही पार्टी का शासन है, अलग-अलग नियम चला रहे हैं। शिक्षकों की बैठक में उन्होंने कहा जब तक सरकार इस अन्यायपूर्ण असंगति को समाप्त नहीं करती, शिक्षक संगठन खामोश नहीं बैठेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार को भी यह भली-भांति समझ लेना चाहिए कि शिक्षकों को उनके अधिकारों से वंचित करना काफी महंगा पड़ सकता है। उन्होंने तल्ख स्वर में आक्रोश के साथ कहा कि शिक्षा समानता का मूल आधार है। श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. शैलेंद्र नाथ मिश्र ने डा. सिंह के हवाले से बताया कि हम शिक्षक गण विद्यार्थियों को समानता की शिक्षा देते हैं, किंतु प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में असमानता की विषबेलि उगा रही है, जो कदापि उचित नहीं है। उन्होंने प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि वह अपनी हठधर्मिता छोड़कर डिग्री शिक्षकों को न्यायोचित वेतन वृद्धि देकर सहृदयता का परिचय दे, तो हम सभी शिक्षक साथी आभारी होंगे।

यह भी पढ़ें : शिक्षक समस्याओं के निदान हेतु कमेटी गठित, दस दिन में देनी होगी रिपोर्ट

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular