जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। जिले के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अन्तर्गत बहराइच रोड पर स्थित आसाराम बापू के आश्रम परिसर में खड़ी एक कार से शुक्रवार को तड़के एक नाबालिग लड़की का शव बरामद किया गया है। लाश बरामद करने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिमौर की निवासिनी खुशी पांडेय (13) पुत्री मनोज कुमार बीते मंगलवार से घर से लापता थी। काफी खोजबीन के बाद जब उसका पता नहीं चल सका तो गुरुवार को परिजनों ने कुछ लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज करायी थी। परिजनों तथा पुलिस के छानबीन के दौरान शुक्रवार तड़के पुलिस ने आश्रम परिसर में पिछले कुछ दिनों से खड़ी एक कार से शव बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि शव काफी पुराना लग रहा था। इस सम्बंध में आश्रम के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस कार के बारे में भी जानकारी एकत्रित कर रही है। शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस को आशंका है कि सम्पत्ति हड़पने की कोशिश में कुछ लोगों द्वारा ऐसी घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल आश्रम में ताला लगा दिया गया है। किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि मृत लड़की का पिता भी तीन वर्ष पूर्व रहस्यमय तरीके से गायब हो गया था। उसका भी अब तक पता नहीं चल सकता है।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
