Thursday, March 26, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: आश्रम पद्वति विद्यालयों की जांच हेतु कमेटी गठित

Gonda News: आश्रम पद्वति विद्यालयों की जांच हेतु कमेटी गठित

संवाददाता

गोण्डा। डीएम मार्कण्डेय शाही ने जनपद में संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय के निरीक्षण हेतु 04 सदस्यी अधिकारियों की कमेटी गठित कर जांच रिपोर्ट आगामी 11 सितंबर तक उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि समिति द्वारा जनपद में संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में अवस्थापना सुविधाओं की स्थिति, प्रवासी छात्रों को प्राप्त हो रही सुविधाएं तथा विद्यालय की प्रमुख समस्याओं व व्यवस्थाओं में सुधार के सम्बन्ध में सुविचारित सुझाव व मन्तव्य देने के लिए निर्देशित किया गया है। समिति में जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा जिला विद्यालय निरीक्षक को नामित किया गया है।

यह भी पढ़ें : नगर में पेयजल के लिए बिछेगी छह किमी लम्बी पाइप लाइन

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular