Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : आरपीएफ निरीक्षक को मिला डीजी का सम्मान पत्र

Gonda News : आरपीएफ निरीक्षक को मिला डीजी का सम्मान पत्र

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। रेलवे सुरक्षा बल गोण्डा पोस्ट के निरीक्षण प्रवीण कुमार को सुरक्षा बल के महानिदेशक की तरफ से प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार कोरोना काल के दौरान दूसरे राज्यों से आने वाले श्रमिकों की मदद कर उन्हें सुरक्षित घर भेजने तथा बल के जवानों को कोरोना में बचाने में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है। महानिदेशक अरुण कुमार की तरफ से दिए गए इस प्रशस्ति पत्र को आरपीएफ के आईजी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने डीआइजी एसके सैनी और सीनियर कमांडेंट अमित प्रकाश मिश्रा की उपस्थिति में प्रदान किया। इंस्पेक्टर गोण्डा के अलावा पूर्वोत्तर रेलवे में सहायक सुरक्षा आयुक्त गोरखपुर क्षेत्र रविशंकर सिंह, निरीक्षक बस्ती नरेंद्र यादव, निरीक्षक मनोज कुमार सिंह व निरीक्षक अभय राय को भी यह सम्मान पत्र दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular