Monday, March 30, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : आरटीओ दफ्तर के बाहर सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सदर...

Gonda News : आरटीओ दफ्तर के बाहर सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सदर का छापा

10 लोगों को मौके पर पकड़ा, 01 कम्प्यूटर जब्त

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। आरटीओ आफिस के बाहर दलालों के सक्रिय होने की शिकायतों एवं सूचनाओं का संज्ञान लेते हुए डीएम व एसपी ने बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी व सीओ सिटी लक्ष्मी कान्त गौतम को छापेमारी करने का टास्क दिया। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस टीम ने मौके से 10 लोगों को गिरफ्तार कर कोतवाली नगर भेजवाया। मौके से एक कम्प्यूटर भी जब्त किया गया है।
जिलाधिकारी डा. नितिन बंसल ने बताया कि समाचार पत्रों एवं जन सामान्य की शिकायतों के माध्यम से पिछले कुछ दिनों से आरटीओ आफिस में लाइसेन्स सम्बन्धी कार्यों को कराने के लिए दलालों के सक्रिय होने की सूचनाएं प्राप्त हो रहीं थीं। आरोप था कि दलाल भोले-भाले लोगों से अधिक पैसे वसूल कर लोगों को परेशान करते हैं। इन शिकायतों का संज्ञान लेते हुए सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ को छापेमारी करने के आदेश दिए गए। दोनों अधिकारियों द्वारा आरटीओ दफ्तर के बाहर छापेमारी की गई और दस संदिग्ध दलालों को पकड़ा गया तथा तीन मोटर साइकिलें व 01 अदद कम्प्यूटर भी जब्त किया गया है। सीओ सिटी ने बताया कि पकड़े गए 10 लोगों में से 04 लोगों का धारा 151 के तहत चालान किया गया तथा 06 लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा गया। वहीं पकड़ी गई मोटर साइकिल के स्वामियों के कागजात चेक करने के उपरान्त उनकी मोटर साइकिलें वापस कर दी गईं। जिलाधिकारी ने बताया कि आगे भी इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगी और दलाली करने वाले लोगों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही भी की जाएगी। छापेमारी के दौरान एआरटीओ प्रशासन संजीव सिंह भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular