Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: आयुक्त ने DPRO को सौंपी शौचालय घोटाले की जांच

Gonda News: आयुक्त ने DPRO को सौंपी शौचालय घोटाले की जांच

विकास सोनी

गोण्डा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत आवंटित धनराशि को मुजेहना के खण्ड विकास अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारियों की मिलीभगत से ग्राम प्रधानों ने फर्जी आईडी व पहचान बदलकर लाखों रुपए डकार लिया है। इसकी शिकायत देवी प्रसाद पुत्र तुलसी राम निवासी बेसहूपुर ने आयुक्त को शिकायती पत्र देकर जांच व कार्रवाई कराने की मांग की है। आयुक्त को दिए गए शिकायती पत्र में देवी प्रसाद ने कहा कि बीडीओ, एडीओ पंचायत व ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारी द्वारा सांठ-गांठ कर मृतक व अपात्र व्यक्तियों को फर्जी पहचान पत्र लगाकर सरकारी धन का दुरुपयोग करते हुए आवंटित धन गबन कर लेने तथा एक व्यक्ति को दो-तीन बार लाभ देने का आरोप लगाते हुए स्वच्छ भारत मिशन की सूची का अवलोकन कराकर जांच व कार्रवाई की मांग की। शिकायत को गम्भीरता से संज्ञान में लेते हुए आयुक्त ने जिला पंचायत राज अधिकारी को जांच कर उचित कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular