Wednesday, April 1, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: आयुक्त ने की भवन निर्माण से संबंधित कार्यदायी विभागों के...

Gonda News: आयुक्त ने की भवन निर्माण से संबंधित कार्यदायी विभागों के कार्यों की समीक्षा

इमिलिया कोडर में बन रहे संग्रहालय का निर्माण अक्टूबर तक पूर्ण कराने का निर्देश

संवाददाता

गोण्डा। देवीपाटन मंडल के आयुक्त एसवीएस रंगाराव ने सोमवार को आयुक्त सभाकक्ष में मंडल में कराए जा रहे भवन निर्माण से संबंधित कार्यदायी विभागों पैक्सफेड, सीएलडीएफ, सीएंडडीएस, आवास विकास परिषद, उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन, पुलिस आवास विकास निगम, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, यूपी सिडको, विद्युत विभाग तथा जल निगम के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया है कि वे परियोजनाओं का कार्य शीघ्र पूर्ण कराकर संबंधित विभागों को हस्तांतरित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने परियोजनाओं के लिए अब तक प्राप्त धनावंटन और उसके सापेक्ष व्यय व कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा है कि परियोजनाओं के लिए प्राप्त धनराशि से उन्हें पूर्ण करना सुनिश्चित करें, जीएसटी का पैसा न प्राप्त होने के आधार पर परियोजनाओं का कार्य कदापि लंबित न हो। आयुक्त ने शासन के सर्वोच्च प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों व निर्माण कार्यों की विभागवार अद्यतन प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया है कि ऐसी परियोजनाएं जो पूर्ण होने के कगार पर हैं,उसे अगस्त माह में पूर्ण कराकर संबंधित विभाग को हस्तांतरित करने की कार्यवाही की जाए। उन्होंने सड़कों को छोड़कर 50 लाख से अधिक लागत के अन्य निर्माण कार्यों के अंतर्गत मंडल में पैक्सपेड की 31, यूपी सीएलडीएफ की 25, सीएण्डडीएस की 36, आवास विकास परिषद की 10, उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन की 19, पुलिस आवास विकास निगम की 11, यूपी सिडको की 25, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की 16, विद्युत विभाग की 02 तथा जल निगम की 68 परियोजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की।
आयुक्त ने समीक्षा के दौरान कृषि कल्याण केंद्र बभनजोत का कार्य आगामी 15 अगस्त तक, पशु चिकित्सालय गोंडा में पोलिक्लिनिक के निर्माण का कार्य अगस्त माह के अंत तक, गोंडा में सड़क सुरक्षा अंतर्गत ड्राइवर ट्रेनिंग सेंटर का निर्माण आगामी माह अगस्त के अंत तक, जनपद बलरामपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदमहरा तुलसीपुर का कार्य 15 नवंबर तक तथा जनपद बहराइच के तहसील पयागपुर के आवासीय भवनों का निर्माण माह अक्टूबर के अंत तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अनावासीय तहसील पयागपुर के पूर्ण कार्यों के दृष्टिगत उसे राजस्व विभाग को तत्काल हस्तांतरित करने के निर्देश दिए हैं। आयुक्त ने यूपी सीएलडीएफ द्वारा बहराइच जनपद में पेयजल योजनाओं से संबंधित किए जा रहे कार्यों के संबंध में डीएम द्वारा गठित टीम से जांच कराए जाने के बाद अग्रिम कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद बलरामपुर में इमिलिया कोडर में थारू जनजाति से संबंधित संस्कृति को संरक्षित रखने के लिए हो रहे संग्रहालय का निर्माण कार्य आगामी माह अक्टूबर तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। बैठक में समीक्षा के दौरान बताया गया कि मंडल में जल निगम की कुल 68 परियोजनाएं निर्माणाधीन है। जिसमें 29 परियोजनाओं में 75 से 95 प्रतिशत, 19 परियोजनाओं में 50 से 75 प्रतिशत, 12 परियोजनाओं में 12 से 25 प्रतिशत तथा 8 परियोजनाओं में 25 प्रतिशत तक कार्य पूर्ण हो चुका है। जिस पर आयुक्त ने निर्माण कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संयुक्त विकास आयुक्त श्री वीरेंद्र प्रसाद पांडे, उपनिदेशक अर्थ एवं संख्या श्री आर० के० मिश्रा तथा कार्यदायी विभागों के मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता व अन्य संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  इन हसीनाओं से बना लें दूरी, ये कर सकती हैं बर्बाद

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular