Saturday, February 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: आयुक्त ने किया जिला अस्पताल में पीकू वार्ड का लोकार्पण

Gonda News: आयुक्त ने किया जिला अस्पताल में पीकू वार्ड का लोकार्पण

संवाददाता

गोण्डा। देवीपाटन मण्डल के आयुक्त एसवीएस रंगाराव ने डीएम मार्कण्डेय शाही, सीडीओ शशांक त्रिपाठी तथा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सूरज पटेल के साथ मंगलवार को जिला अस्पताल में 30 बेड के बच्चा चिकित्सा गहन देखभाल इकाई पीकू वार्ड का लोकार्पण व फीता काटकर शुभारम्भ किया। लोकार्पण के बाद आयुक्त ने डीएम व सीडीओ के साथ वार्ड का निरीक्षण भी किया तथा बुखार की समस्या के कारण भर्ती विकास खण्ड कटरा बाजार अन्तर्गत भवानीगंज पूरे बहोरी निवासी सूरज की माता से उसके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। आयुक्त ने डाक्टरों को निर्देश दिए कि भर्ती बच्चों की देखभाल अच्छे से की जाय। यह भी निर्देश दिए कि पीकू वार्ड की मानीटरिंग स्वयं सीएमओ तथा प्रमुख अधीक्षक करें। वार्ड में जीवन रक्षक अनुमन्य सभी उपकरणों व दवाओं की उपलब्धता प्रत्येक दशा में सुनिश्चित कराएं। लोकार्पण के उपरान्त प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आयुक्त रंगाराव ने कहा कि 30 बेड के पीकू वार्ड सक्रिय हो जाने से जेई या एई से पीड़ित अथवा सामान्य बुखार आदि से संक्रमित गंभीर बच्चों को सघन चिकित्सा मिल सकेगी तथा उनका जीवन बचाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि पीकू वार्ड चालू हो जाने से गरीब व्यक्तियों को बच्चों के इलाज के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर के दृष्टिगत सरकार द्वारा एक ओर जहां आक्सीजन की किल्लत खत्म करने के लिए आक्सीजन प्लांट स्थापित कराए गए हैं, वहीं वैक्सीनेशन के साथ ही बच्चों का जीवन बचाने के लिए पीकू वार्डों को उच्चीकृत कर बेडों की संख्या बढ़ाते हुए अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कराया गया है। लोकार्पण किए गए पीकू वार्ड के सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा आयुक्त को अवगत कराया गया कि वार्ड का उच्चीकरण लोकन निर्माण विभाग द्वारा 11.21 लाख रूपए की लागत से कराया गया है जिसमें टिन शेड, नर्स ड्यूटी रूम, शौचालय व बाथरूम, फॅान सीलिंग, दरवाजे, खिड़कियां, ग्रिल आदि कार्य शामिल हैं। जिलाधिकारी द्वारा यह भी बताया गया कि पीकू वार्ड में 05 वेंटिलेटर उपलब्ध हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में पीकू वार्ड में 30 बेड उपलब्ध हैं। लोकार्पण के दौरान सीएमओ डा आरएस केसरी, प्रमुख अधीक्षक जिला अस्पताल डॉ. घनश्याम सिंह, सीएमएस महिला अस्पताल डा सुषमा सिंह, मैट्रन दिनेश मिश्रा, अनिल वर्मा, कार्यदायी संस्था के अधिकारी तथा अन्य उपस्थित रहे।

Gonda News: आयुक्त ने किया जिला अस्पताल में पीकू वार्ड का लोकार्पण

यह भी पढ़ें : तीन लोकसभा व 30 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular