Wednesday, February 18, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: आयुक्त ने किया जिला अस्पताल में आक्सीजन प्लांट का उद्घाटन

Gonda News: आयुक्त ने किया जिला अस्पताल में आक्सीजन प्लांट का उद्घाटन

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। देवीपाटन मंडल के आयुक्त एसवीएस रंगाराव ने पुलिस महानिरीक्षक डा. राकेश सिंह के साथ आज बाबू ईश्वर शरण सिंह अस्पताल परिसर में 50 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित पीएसए मेडिकल ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर एसोचैम की संयुक्त निदेशक कविता शर्मा ने बताया कि यह मेडिकल ऑक्सीजन गैस प्लांट एसोचैम एवं एक्सेंजर के सहयोग से निर्मित किया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद गोण्डा के ग्राम सेमरी कला (बेलसर) निवासी व बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी मनोज कुमार सिंह पुत्र चंद्रभान सिंह का ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण में विशेष योगदान रहा है। वह वर्तमान में ऊर्जा मंत्री भारत सरकार के निजी सचिव हैं। उनके विशेष प्रयासों से प्रदेश के जनपद बलिया, गोण्डा, बीघापुर (उन्नाव) तथा अम्बेडकर नगर जनपदों में ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कराया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने एसोचैम के महासचिव दीपक सूद व संयुक्त निदेशक कविता शर्मा की सराहना करते हुए बताया कि इनके विशेष प्रयासों से ऑक्सीजन प्लांट शीघ्र बन सका है। इस प्लांट की क्षमता 500 एलपीएम है। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक डा. राकेश सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आरएस केसरी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ घनश्याम सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Gonda News: आयुक्त ने किया जिला अस्पताल में आक्सीजन प्लांट का उद्घाटन

यह भी पढ़ें : महिला ने दी CM को बम से उड़ाने की धमकी, FIR दर्ज

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular