Saturday, March 7, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : आयुक्त, डीआइजी, डीएम, एसपी, सीडीओ ने दी दीवाली की...

Gonda News : आयुक्त, डीआइजी, डीएम, एसपी, सीडीओ ने दी दीवाली की बधाई

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। देवीपाटन मण्डल के आयुक्त एसवीएस रंगाराव, जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही, एसपी संतोष कुमार मिश्रा तथा सीडीओ शशांक त्रिपाठी ने विजय का प्रतीक प्रकाश पर्व के अवसर पर जनपद के समस्त नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, अधिवक्ता बन्धुओं, व्यापारियों तथा पत्रकार बन्धुओं को बधाई दी है। शांति एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से पर्व को मिल जुलकर मनाने की अपील की है। आयुक्त ने कहा कि ग्रन्थों के अनुसार इस दिन भगवान राम लक्ष्मण और माता जानकी 14 वर्ष का वनवास पूर्ण कर अयोध्या लौटे थे। उनके आने की खुशी में नगरवासियों ने घर-घर घी के दीये जलाए थे। तभी से इस त्यौहार की शुरुआत हुई। लक्ष्मी पूजा के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्री कृष्ण ने इन्द्र को पराजित किया था। दीपावली का अर्थ है दीपों की पंक्तियां। दीपावली के दिन प्रत्येक घर दीपों की पंक्तियों से शोभायमान रहता है। दीपों, मोमबत्तियों और बिजली की रोशनी से घर का कोना-कोना प्रकाशित हो उठता है। इसलिए दीपावली रोशनी का पर्व भी कहा जाता है। देवीपाटन परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक उपेन्द्र कुमार अग्रवाल ने गोण्डा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती जनपद वासियों को दीपावली की बधाई देते हुए अपील किया है कि हानिकारक पटाखों के प्रयोग से बचें।

Gonda News : आयुक्त, डीआइजी, डीएम, एसपी, सीडीओ ने दी दीवाली की बधाई
DM, SP & CDO


जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने दीपोत्सव की हार्दिक बधाई देते हुए अपील की है कि जनपद वासी त्योहार के दौरान कोविड-19 के सुरक्षात्मक प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें तथा सुरक्षित दीपावली मनाएं। उन्होंने कहा कि त्योहार हमें एकता और सौहार्द का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम के जीवन आदर्शों से सीख लेते हुए हमें कर्तव्यों का पालन करना चाहिए तथा एक दूसरे के धर्मों का आदर करते हुए त्योहारों को मनाना चाहिए। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने दीपावली त्यौहार पर जनपदवासियों को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि दीपावली पर शांति व्यवस्था बनाएं रखने हेतु सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। यदि कोई व्यक्ति या वर्ग शांति व्यवस्था बनाये रखने में व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास करेगा, तो उसके साथ सख्ती से निपटा जायेगा। मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने भी प्रकाश पर्व दीपावली पर जनपद वासियों को हार्दिक बधाई दी है और शान्ति एवं सौहार्द पूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की है।

यह भी पढ़ें : जानिए क्यों सस्पेंड हो गए एक चौकी के 12 पुलिस वाले

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular