Saturday, April 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: आयुक्त की मंडलीय समीक्षा बैठक 29 को

Gonda News: आयुक्त की मंडलीय समीक्षा बैठक 29 को

संवाददाता

गोण्डा। देवीपाटन मंडल के संयुक्त विकास आयुक्त राजेंद्र प्रसाद ने बताया है कि आयुक्त एसवीएस रंगाराव की अध्यक्षता में मंडलीय समीक्षा बैठक आगामी 29 सितंबर को आहूत की गई है। बैटक में मंडल के समस्त जिलाधिकारी, समस्त मुख्य विकास अधिकारी व समस्त मंडलीय अधिकारी से प्रतिभाग करने की अपेक्षा की गई है। उन्होंने बताया कि पूर्वान्ह 11 बजे से 1ः30 बजे तक विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की जायेगी तथा 1ः30 बजे से दो बजे तक कानून व्यवस्था की समीक्षा की जायेगी। तत्पश्चात 2ः30 बजे से कर-करेत्तर एवं राजस्व वादों का निस्तारण, राजस्व वसूली तथा राजस्व कार्यों व चकबंदी कार्यों की समीक्षा एवं राजस्व विभाग के ऑडिट प्रस्तरों के निस्तारण की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने सभी मंडलीय अधिकारियों से समय से बैठक में प्रतिभाग करने की अपेक्षा की है।

यह भी पढ़ें : लायंस क्लब का 41वां अधिष्ठापन समारोह सम्पन्न

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular