संवाददाता
गोण्डा। देवीपाटन मण्डल के आयुक्त एसवीएस. रंगाराव की अध्यक्षता में आगामी 18 सितम्बर को विकास कार्यकमों एवं कानून व्यवस्था आदि की समीक्षा बैठक का आयोजन आयुक्त, सभाकक्ष में किया गया है। जिसमें शासन के निर्देश के क्रम में सर्वोच्च प्राथमिकता वाले नवीन प्रारूपों पर माह अगस्त 2020 तक हुई उपलब्धियों की विस्तृत समीक्षा की जायेगी। बैठक में पूर्वान्ह 11 बजे से अपराह्न एक बजे तक सर्वोच्च विकास प्राथमिकता के नवीन प्रारूपों पर कार्यक्रमों की समीक्षा (कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग द्वारा निर्धारित बिन्दु एवं प्रारूपों पर) की समीक्षा की जायेगी। अपरान्ह 02.30 बजे से 3.30 बजे तक कानून व्यवस्था की समीक्षा तथा अपरान्ह 03-30 बजे से कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यक्रमों की समीक्षा व राजस्व विभाग के आडिट प्रस्तरों का निस्तारण किया जाएगा। समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को बैठक में सम्पूर्ण सूचनाओं सहित स्वयं प्रतिभाग करने के निर्देश दिए हैं। यह जानकारी संयुक्त विकास आयुक्त देवीपाटन मण्डल वीरेन्द्र प्रसाद पाण्डेय ने दी है।
