Monday, March 30, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : आपदा प्रबंधन के साथ लेखपालों ने सीखा स्वास्थ्य प्रबंधन...

Gonda News : आपदा प्रबंधन के साथ लेखपालों ने सीखा स्वास्थ्य प्रबंधन का गुर

संवाददाता

गोण्डा। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वाधान में तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी क्रम में प्रशिक्षण के दूसरे दिन की आरंभ में योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी द्वारा प्रशिक्षण में प्रतिभाग कर रहे समस्त लेखपालों को योग द्वारा स्वस्थ रहने का गुण बताया गया। इसी के साथ-साथ उचित आहार विहार की भी जानकारी दी गई। लेखपालों को आपदा प्रबंधन के साथ ही साथ योग द्वारा स्वास्थ्य प्रबंधन का प्रशिक्षण योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी द्वारा दिया गया, जिसमें उनके द्वारा लेखपालों को उनके सरकारी व सामाजिक दायित्वों का निर्वहन सुचारु रूप से करने के साथ ही साथ योग द्वारा स्वयं को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए विभिन्न योगासनों व प्राणायाम की महत्वपूर्ण जानकारी दी जिसमें सिटिंग योगाभ्यास भी कराया गया। योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने बताया कि आधुनिक मनुष्य को आज योग की अत्यधिक आवश्यकता हो गई है। मन और शरीर अत्यधिक तनाव, प्रदूषण एवं भागदौड़ भरी जिंदगी के कारण रोग ग्रस्त होते जा रहे हैं। व्यक्ति के अंतर्मुखी और बहिर्मुखी स्थिति में असंतुलन आ गया है। इसी क्रम में डॉ राजेश श्रीवास्तव द्वारा क्षय रोग के लक्षण एवं बचाव के बारे में जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में राजीव दूबे, पंकज श्रीवास्तव, रहीम उल्ला, हरीश चंद्र पटेल, अतीक खान आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : 21 साल बाद सन् 21 में ब्रम्हाण्ड सुंदरी बनी 21 वर्षीय हरनाज को मिलेंगी यह सुविधाएं!
आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular