Friday, April 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : आधार व मोबाइल नम्बर लिंक कराएं विधवा पेंशन के...

Gonda News : आधार व मोबाइल नम्बर लिंक कराएं विधवा पेंशन के लाभार्थी

संवाददाता

गोण्डा। जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी ने बताया है कि पति की मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन का लाभ लेने के लिए अब पोर्टल पर लाभार्थी को अपना आधार व मोबाइल नम्बर लिंक कराना आवश्यक कर दिया गया। यह जानकारी देते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी ने निराश्रित महिला पेंशन प्राप्त कर रहे लाभार्थियों से अपील किया कि लाभार्थी द्वारा स्वयं किसी भी लोकवाणी अथवा साइबर कैफे के माध्यम से एसएसपीवाई.-यूपी पोर्टल पर जाकर वेबसाइट पर उपलब्ध विकल्प ‘पुराने आवेदक पोर्टल पर अपना मोबाइल नम्बर रजिस्टर्ड करते हुए स्वयं अपने आधार को ऑनलाइन सत्यापित करें’ के द्वारा अपना आधार व मोबाइल नम्बर लिंक करायें। उन्होंने बताया कि इसके लिए लाभार्थी का रजिस्ट्रेशन नम्बर, बैंक खाता संख्या, आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर की आवश्यकता होगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि निदेशालय स्तर से प्राप्त के निर्देश के क्रम में पेंशन लाभार्थियों का भुगतान आधार बेस्ड पेमेंट के माध्यम से किया जाना प्रस्तावित है, जिसके लिए अधिक से अधिक लाभार्थियों का आधार व मोबाइल नम्बर पोर्टल पर लिंकेज कराये जाने के निर्देश दिये गये है। उन्होंने बताया कि समस्त अभिलेखों सहित लाभार्थी जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय में भी उपस्थित होकर आधार लिंकेज करा सकती है।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

एक अपील

प्रिय साथियों,
जैसा कि आप अवगत हैं कि इन दिनों देश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स से सम्बद्ध जिला इकाई गोण्डा श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पुनर्गठन की प्रक्रिया प्रचलित है। पत्रकारों के इस विशिष्ट समूह को मुख्यालय के लगभग सभी वरिष्ठ पत्रकारों का समर्थन व सहयोग प्राप्त है। संगठन की प्रदेश इकाई द्वारा जानकी शरण द्विवेदी (9452137310) के संयोजन में एक संयोजक मण्डल का गठन किया गया है, जिसमें उमा नाथ तिवारी (7398483009) व राज कुमार सिंह (8318482987) शामिल हैं। सदस्यता अभियान शुरू हो चुका है। यूनियन के वरिष्ठ साथियों के पास संगठन का फार्म उपलब्ध है। जिन पत्रकार मित्रों को हमारे संगठन की सदस्यता लेनी है, वे सदस्यता फार्म को पूर्ण रूप से भरकर पासपोर्ट आकार की एक फोटो, आधार कार्ड व बैंक पासबुक की फोटो कापी के साथ 400 रुपए जमा करके सदस्य बन सकते हैं। शर्त यह है कि इच्छुक व्यक्ति किसी समाचार पत्र, चैनल अथवा पोर्टल से सक्रिय रूप से जुड़ा हो। हम आपको यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि भावी संगठन पत्रकारों के हक की लड़ाई लड़ने और उन्हें सम्मान दिलाने में सफल होगा। यहां यह बता देना समीचीन होगा कि हमारे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी मल्लिकार्जुनैया जी , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत तिवारी जी तथा राष्ट्रीय महासचिव परमानंद पाण्डेय जी हैं। मल्लिकार्जुनैया जी का कन्नड़ पत्रकारिता में बड़ा नाम है। वह कनार्टक राज्य से हैं। हेमंत जी उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं और सम्प्रति राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हैं। परमांनद जी देश की राजधानी दिल्ली के निवासी तथा उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता भी हैं, जो हमेशा न्यायालय में पत्रकार हितों की लड़ाई लड़ते रहते हैं।

जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular